{"_id":"6941a3039ceb4ea58b038250","slug":"those-who-misbehave-with-an-employees-niece-will-go-to-jail-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-134371-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कर्मचारी की भांजी से अभद्रता करने वाले जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कर्मचारी की भांजी से अभद्रता करने वाले जाएंगे जेल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक विभाग के कर्मचारी की स्कूटी पर बैठी भांजी के साथ चौकी के पास बुलेट बाइक सवार दबंगों ने अभद्रता कर दी थी। पीछा करने पर कर्मचारी को बेल्टों से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। इस मामले का एसपी ने संज्ञान लिया। सीओ ने पीड़ित का बयान लेकर प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली की एक कालोनी में रह रहा एक कर्मचारी रविवार शाम भोलेपुर अंडरपास से स्कूटी पर पीछे भांजी को बैठाकर जा रहा था। कर्नलगंज चौकी से चंद कदम दूर बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों ने भांजी संग अभद्रता कर दी। किशोरी के चीखने पर भीड़भाड़ को देख दबंग बाइक से भागने लगे। कर्मचारी ने उनका पीछा करके आंबेडकरनगर मोहल्ले में पकड़ लिया। कर्मचारी को अकेला देख दबंगों ने बेल्टों से हमला कर घायल कर दिया और भाग गए। लहूलुहान कर्मचारी ने चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन उसे निजी अस्पताल में पट्टी कराने की बात कहकर टरका दिया गया था। इसी बीच पहुंची कर्मचारी ने पुलिस का रवैये देख एस़डीएम को घटना की जानकारी दी। एसडीएम के कहने पर कर्मचारी कोतवाली पहुंचा। वहां मारपीट की प्राथमिकी लिखी गई। मिशन शक्ति अभियान के बावजूद किशोरी संग हुई अभद्रता का सच जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक कैमरे में नीली शर्ट पहने चारों इंडीकेटर जलाकर बाइक से जाते युवक दिख रहे हैं। अमर उजाला ने घटना की हकीकत प्रकाशित की तो मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा। एसपी के आदेश पर सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने पीड़ित को फोन कर जानकारी ली। इस पर कर्मचारी, उसकी पत्नी व भांजी ने आपबीती सुनाकर घटना की हकीकत बताई। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।