फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves took away jewelery and cash by masking themselves in the walls of two houses

Farrukhabad News: दो घरों की दीवार में नकब लगाकर जेवर व नकदी ले गए चोर

Sun, 17 Nov 2024 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelery and cash by masking themselves in the walls of two houses
कमालगंज। चोरों ने शनिवार रात दो घरों के पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर नकदी, जेवर व बक्सा आदि चुरा ले गए। 30 मीटर दूर खेत में पुलिस को खाली बक्सा पड़ा मिला। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। एक घर में चोरी हो जाने से ग्रामीण की बेटी की शादी के लिए वरीक्षा नहीं ले जाई जा सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिंगुरापुर निवासी रामसहाय खेती करता है। शनिवार रात वह पत्नी सुमन, पुत्री खुशबू, कावेरी व सोना के साथ घर पर सो रहा था। रात किसी समय घर के पीछे की ओर स्थित दीवार में नकब लगा चोर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में जाकर बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे चांदी के दो जोड़ी तोड़ियां, एक जोड़ी पायल, सोने के कुंडल व 40 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन


इसके अलावा पड़ोसी विटौली देवी के घर के पीछे दीवार में नकब लगा चोर कमरे में घुस गए। यहां चोर बक्सा, सूटकेस उठा ले गए। रविवार सुबह रामसहाय की आंख खुली तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा देख वह दंग रह गया। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। कुछ ही देर बाद विटौली देवी को भी चोरी की जानकारी हुई। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस-पास खोजबीन की गई तो घर से करीब 30 मीटर दूरी पर विटौली देवी का बक्सा व सूटकेस पड़ा मिला। उसमें रखे सोने के झाले, मंगलसूत्र, टॉप्स, पायलें व 32 हजार रुपये नकदी चोर साथ ले गए। सूचना पर पहुंचे दरोगा गंगा सिंह ने मौके पर जांच कर पूछताछ की। रामसहाय व विटौली देवी ने थाने पहुंच चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।


रामसहाय ने बताया कि उन्होंने पुत्री खुशबू की शादी तय की थी। रविवार को रुकाई की रस्म करने के लिए जाना था, इसके लिए ही रुपये रखे थे। घर में चोरी होने से बेटी की रुकाई नहीं हो पाई।

प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दरोगा को जांच के लिए भेजा था। उन्हें तहरीर नहीं दी गई। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed