फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves took away 1.25 lakh rupees and jewelry from a locked house

Farrukhabad News: बंद घर से सवा लाख रुपये व जेवर ले गए चोर

Sun, 23 Apr 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 23 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away 1.25 lakh rupees and jewelry from a locked house
कमालगंज। बंद घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर जेवर व सवा एक लाख रुपये पार कर दिए। दूसरे दिन सुबह दरवाजा खुला पड़ा देख घटना की जानकारी हुई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को महिला ने तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर मांझगांव के मजरा दौलतपुर निवासी दलवीर सिंह के पैतृक मकान में उसका भाई विश्वनाथ रहता है। पैतृक मकान में दलवीर सिंह व बलवीर सिंह के हिस्से के कमरे बने हैं। जिसमें उनका सामान रखा है। बुधवार को विश्वनाथ घर में ताला लगाकर ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पत्नी के साथ गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात चोर घर के पीछे बनी दीवार फांदकर अंदर घुस आए। दलवीर के कमरे के दरवाजे का कुंडा तोड़ दिया। चोरों ने बक्से में रखा सोने का हार, कुंडल, अंगूठी, बेसर, चांदी की कमर पेटी, पायलें व एक लाख 25 हजार रुपये आदि सामान चुरा ले गए। शनिवार सुबह दलवीर सिंह के पिता ईश्वरदयाल जब पहुंचे तो दरवाजे खुले देख दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घटना की सूचना दलवीर को दी। दोपहर बाद दलवीर की पत्नी ममता देवी ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। दलवीर ने बताया कि वह व बलवीर गांव में स्थित घर में रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed