फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves stole cash and jewelry from two villages

Farrukhabad News: दो गांवों से चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए

Sun, 07 Sep 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelry from two villages
शमसाबाद। दो गांवों से चोरों ने नकदी व जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच कर वापस लौट गई। दोनों मामलों में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर निवासी वीरेंद्र कुमार शुक्रवार को ताला लगाकर मजदूरों को देखने के लिए चले गए। रात में किसी समय चोरों ने ताला तोड़कर घर रखी नगदी व जेवर चोरी कर लिए। शनिवार सुबह ताला टूटा देख गांव के रामबिहारी ने वीरेंद्र कुमार को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई।
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक वीरेंद्र कुमार आए नहीं थे। इससे चोरी गए सामान का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि वीरेंद्र कुमार भट्ठों पर मजदूर लगाने का काम करता है। वहीं गांव सुल्तानपुर निवासी अशोक कुमार के घर दीवार फांदकर चोर घुस गए। चोर कमरे के बक्से में रखे सात हजार रुपये व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। घटना के समय परिजन छत पर सो रहे थे। सूचना मिलने पर हलका इंचार्ज वीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों जगह की चोरियां संदिग्ध लग रही हैं। फिर भी जांच की जा रही है। किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed