फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves entered through the roof, broke the locks and made away with jewelery and cash.

Farrukhabad News: छत से घुसे चोरों ने ताले तोड़कर जेवर व नकदी किए पार

Fri, 10 May 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered through the roof, broke the locks and made away with jewelery and cash.
कमालगंज। नगर के एक घर में चोर छत पर चढ़कर जीने के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गए। बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर चोर जेवर व नकदी ले गए। गुरुवार सुबह छोटे पुत्र ने ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन




कस्बा के शास्त्री नगर प्रथम निवासी प्रेमदा देवी बुधवार शाम मोहल्ले में स्थित दूसरे घर में रह रहे बड़े बेटे हरी प्रकाश गुप्ता के यहां गई थी। घर के मुख्य गेट में ताला लगा था। रात में किसी समय चोर मुख्य गेट के पास दीवार के सहारे छत पर चढ़े। जीने के गेट को तोड़कर घर में घुस गए। कमरे में रखें तीन बक्सों व अलमारी का ताला तोड़कर चोर उसमें रखे जेवर व नकदी लेकर चले गए। गुरुवार सुबह प्रेमदा के छोटे बेटे वीरेंद्र ने साफ सफाई करने के लिए दरवाजा खोला।
विज्ञापन

घर के अंदर ताले टूटे पड़े देखे। उन्होंने इसकी सूचना बड़े भाई को दी। हरिप्रकाश मां प्रेमदा देवी के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। कस्बा प्रभारी शंकरानंद ने मौके पर पहुंच कर जांच की। प्रेमदा देवी ने बताया कि चोर सोने की दो अंगूठी, एक मांग टीका, दो जोड़ी चांदी की पायल व करीब सात हजार रुपये ले गए। पीड़ित वृद्धा ने पुत्र के साथ थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आस- पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed