फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thieves broke into two houses and stole jewellery and cash worth lakhs.

Farrukhabad News: चोरों ने दो घरों से ताले तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी की पार

Wed, 15 Apr 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into two houses and stole jewellery and cash worth lakhs.
कंपिल। छत से घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार कर दिए। घर से करीब 100 मीटर दूर टूटा बक्सा व जेवर के खाली डिब्बे पड़े मिले। गांव में ही दो अन्य घरों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव त्योरखास निवासी अनिल कठेरिया परिवार सहित पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। इससे कमरों में ताला लगा है। घर के दूसरे हिस्से में भाई राजेश कठेरिया रहते हैं। सोमवार रात छत से चढ़े चोर जीने के सहारे घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे चार बक्सों में से एक बक्सा उठा ले गए। रात में राजेश लघुशंका के लिए उठे तो अनिल का कमरा खुला देख दंग रह गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने शोर मचाते हुए तलाश शुरू कर दी। इससे पास-पड़ास के लोग भी जाग गए। खोजबीन के दौरान मंगलवार सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर गांव के लालू यादव के घेर में बक्सा पड़ा मिला। पास में ही जेवर के खाली डिब्बे, बैंक की किताब आदि सामान बिखरा पड़ा था। राजेश ने घटना की सूचना अपने भाई अनिल को फोन पर दी। तब अनिल ने बताया कि बक्से में दो जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल आदि सामान रखा था। राजेश ने बताया कि जेवर गायब हैं और खाली डिब्बे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने गांव के महिपाल शाक्य के घर का मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। महिपाल परिवार सहित गुजरात में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। खटपट की आवाज सुनकर ग्रामीणों के जागने पर चोर भाग गए। इससे चोरी की घटना बच गई। गांव के श्यामवीर कश्यप परिवार सहित जयपुर में रहते हैं। चोरों ने उनके घर का भी ताला तोड़ दिया। कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। किसी नुकीली वस्तु से अलमारी का लॉक तोड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों के जागने से चोर वहां भी घटना को अंजाम नहीं दे सके। राजेश कठेरिया की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दोपहर बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया अभी मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed