{"_id":"5824b4c94f1c1bf67eb3a467","slug":"there-will-still-two-thousand-five-hundred-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी नहीं मिलेंगे दो हजार, पांच सौ के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी नहीं मिलेंगे दो हजार, पांच सौ के नोट
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कंपिल स्थित बैंक ऑफ इंडिया में उमड़ी ग्राहकों की भीड़।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलन में बंद होने वाले 500 व 1000 के नोट जमा करने के लिए गुरुवार सुबह से ही जिले भर की बैंकों और डाकखानों में भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों में भीड़ के चलते पुलिस बल भी तैनात किया गया। बैंकों में सुबह से देर शाम तक आपाधापी की स्थिति रही। नोट जमा करने के लिए ग्राहकों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कुछ बैंकों में 10-10 के सिक्के भी ग्राहकों को दिए गए।
गुरुवार को रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक, विजया बैंक, ठंडी सड़क स्थित पंजाब नेशनल बैंक, सेठ गली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और त्रिपोलिया चौक के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया आदि की शाखाओं में सुबह से ही नोट जमा करने के लिए ग्राहकों का आना शुरू हो गया। बैंक खुलते ही नोट जमा करने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पुलिस ने लाइन लगवाकर ग्राहकों के रुपये जमा करवाए। वहीं स्टेट बैंक फर्रुखाबाद में ग्राहकों को 10-10 के सिक्के भी दिए गए। सिक्के लेने को लेकर ग्राहकों की बैंककर्मियों से हल्की सी कहासुनी भी हुई। विजया बैंक के प्रबंधक जयवर्द्घन ने बताया कि शाम तक एक करोड़ रुपये जमा होने का अनुमान है। वहीं रोडवेज बसअड्डा स्थित मुख्य डाकघर में भी 500 व 1000 के नोट जमा करने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार कसबा स्थित भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया व आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में सुबह से ही लंबी लाइनें लगी थीं। यहां सिर्फ पैसा जमा हो रहा था। बैंकों में 10, 20, 50 व 100 के नोट नहीं थे। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक योगेंद्र गुप्ता ने बताया कि नई करेंसी अभी आई नहीं है। आने के बाद ग्राहकों को दी जाएगी। छोटे नोट भी खत्म हो गए हैं। यही कहना है बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अभिलाख सक्सेना का।
अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार आर्यावर्त ग्रामीण बैंक अमृतपुर, स्टेट बैंक अमृतपुर और आर्यावर्त ग्रामीण बैंक राजपुर में 500 व 1000 के नोट जमा करने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। पुलिस ने लाइन लगवाकर ग्राहकों से नोट जमा करवाए गए। रुपये निकालने आए ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। क्योंकि किसी भी बैंक में छोटे नोट नहीं थे।
नई करंसी भी नहीं आई थी। एसबीआई बैंक के प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने बताया कि नए नोट अभी आए नहीं हैं। नई करेंसी आते ही दी जाएगी। छोटे नोट बैंक में हैं नहीं। सिर्फ ग्राहकों के नोट जमा किए जा रहे हैं। यही कहना था आर्यावर्त ग्रामीण बैंक अमृतपुर के प्रबंधक चंद्रशेखर का।
शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कसबा स्थित स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और ग्रामीण बैंक रोशनाबाद में सुबह से ही नोट जमा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण बैंक रोशनाबाद के बाबू पवन सिंह पूर्वाह्न 11 बजे के बाद आए, जिसके बाद रुपये जमा होने शुरू हुए।
सभी बैंकों में पुलिस बल ने मौजूद रहकर रुपये जमा करवाए। स्टेट बैंक और ग्रामीण बैंक में रुपये की निकासी नहीं की गई। स्टेट बैंक के प्रबंधक अनिल गंगवार ने बताया कि बैंक में छोटे नोट नहीं थे। नई करेंसी भी नहीं आई है। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कसबा स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में सुबह 7 बजे से ही ग्राहक 500 व 1000 का नोट बदलने के लिए बैंक आ गए। सुबह 8:30 बजे बैंक खुली तो भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ग्राहकों की लाइन लगवाई।
इसके बाद सुबह 10 बजे रुपये को जमा करना शुरू किया गया। पंजाब नेशनल बैंक में सड़क तक ग्राहकों की लाइन नजर आई। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में भी भीड़ रही। हालांकि पोस्ट आफिस में भीड़ कम थी।