फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   There will be cancer hospital in the district, train till Vaishno Devi and Ajmer

जिले में होगा कैंसर अस्पताल, वैष्णो देवी व अजमेर तक ट्रेन

Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
There will be cancer hospital in the district, train till Vaishno Devi and Ajmer
वार्ता करती पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद ने पत्रकार वार्ता में घोषणापत्र जारी किया। कहा कि इस बार जनता ने सेवा का मौका दिया तो जिले में कैंसर अस्पताल खुलवाने और फतेहगढ़ से वैष्णो देवी और अजमेर शरीफ के लिए ट्रेन चलवाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उन्होंने शहर के मोहल्ला महावीरगंज स्थित एक आवास में रविवार को पत्रकार वार्ता की। कहा कि जिले के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ता है। वह उनकी बराबर मदद करती हैं।
विज्ञापन

भाजपा विधायकों ने जिले में कोई विकास कार्य नहीं कराया। पूर्व में कांग्रेस द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर भी ग्रहण लग गया है। कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो वह जिले में कैंसर अस्पताल खुलवाएंगी। फतेहगढ़ से वैष्णो देवी और अजमेर शरीफ के लिए ट्रेन चलवाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भी संघर्ष करेंगी। जरदोजी के लिए बिजली की विशेष रियायती दरें निर्धारित की जाएंगी। मोहल्ला स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था का प्रयास होगा। उनके एजेंडे में 14 कार्य शामिल हैं। अन्य कार्यों के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे हैं।

एक सवाल के जवाब में कहा कि जब वह दिल्ली में रहेंगी तो लोगों की मदद के लिए उनकी 10 सदस्यीय कमेटी काम करेगी। वह चाहे जहां रहें, लेकिन उनकी नजर फर्रुखाबाद पर ही रहती है। बाहर रहकर विकास की योजनाएं जिले में लेकर आएंगी। फोन न उठने के सवाल पर कहा कि आठ दिन से तबीयत खराब होने से भले ही काल रिसीव न हो पाई तो, लेकिन वह सभी का फोन रिसीव कर सहयोग के लिए तत्पर रहेंगी। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि अभी कोई मैदान में तो आए, तभी आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed