{"_id":"58cc25fb4f1c1b992132b214","slug":"there-were-worms-in-the-body-both-eyes-were-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर में पड़ गए थे कीड़े, दोनों आंखें थीं गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर में पड़ गए थे कीड़े, दोनों आंखें थीं गायब
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
.आरोपी के घर के बाहर दरवाजे पर लगी मोहल्लेवासियों की भीड़।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिश संचालक की हत्या 10-14 दिन पहले गले पर धारदार हथियार से वार करके की गई। शव में कीड़े पड़ गए थे। दोनों आंखें भी गायब थी। आशंका है कि हत्यारों ने मर्डर के दौरान दोनों आंखें निकाल लीं या फिर कीड़े आंखों को खा गए। इसका खुलासा शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्कापुल निवासी मुकेश शर्मा (43) पुत्र ओमप्रकाश डिश संचालक था। 27 फरवरी की शाम मुकेश घर से बाहर गया था।
इस दौरान वह लापता हो गया। परिजनों ने दूसरे दिन गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मुकेश की मां रामजानकी ने चार मार्च को शहर के मोहल्ला कटरा नुनहाई निवासी दूसरे डिश संचालक दुर्गेश मिश्र, आवास विकास निवासी डिश कंपनी के प्रबंधक सतीश दुबे, कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया निवासी बाबू चौहान, मोहल्ला जोगराज निवासी बीके के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गुरुवार की शाम आरोपी दुर्गेश मिश्रा के मकान से उसका शव बरामद हुआ था।शुक्रवार को डॉक्टर प्रदीप सिंह, डॉक्टर नीरज के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। जिसके अनुसार युवक की हत्या 10 से 14 दिन पहले हुई थी।
विज्ञापन
उसके गले पर धारदार हथियार से प्रहार का निशान पाया गया। मृतक की दोनों आंखें गायब थी। डॉक्टर सिंह ने बताया कि आंखों को कीड़े भी खा सकते हैं।