फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   theif has stole 3 kg silver

Farrukhabad News: दुकान से तीन किलो चांदी ले गए चोर

Mon, 02 Jun 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
theif has stole 3 kg silver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। कस्बा के मुख्य मार्ग पर स्थित सराफा दुकान को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। पेड़ के सहारे छत पर चढ़े चोर जीने का दरवाजा खोलकर नीचे उतरे। चोर दुकान से करीब तीन किलो चांदी चुरा ले गए। दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने केबिन का लॉक टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। एसओजी, सर्विलांस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए, पुलिस जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला दाऊद निवासी अलीदराज खान की कस्बा में सीएचसी के निकट मुख्य मार्ग पर सर्राफ और बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। सर्राफा दुकान पर अलीदराज का पुत्र आफताब बैठता है। शनिवार शाम आफताब दुकान बंद कर घर चला गया। रात में किसी समय चोर दुकान के पीछे स्थित पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए। चोरों ने सरिया की मदद से जीने के दरवाजा की कुंडी खोली और नीचे उतर गए।
विज्ञापन

इसके बाद केबिन का लॉक तोड़ सर्राफा दुकान में रखी तीन किलो चांदी व बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में रखी गोलक से चार हजार छह सौ रुपये पार कर दिए। रविवार सुबह करीब आठ बजे आफताब दुकान खोलने पहुंचा। मुख्य शटर उठाने पर दुकान की केबिन का लॉक टूटा देख वह दंग रह गया। जानकारी पर इंस्पेक्टर राजीव कुमार व कस्बा इंचार्ज संजीव कुमार ने पहुंच जांच की। सीओ अजय वर्मा ने दुकानदार से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी, सर्विलांस प्रभारी दीपक भाटी व फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। दुकान में चोरों के पैर के निशान मिले हैं। आफताब ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आफताब ने बताया कि वह सोने के आभूषण रोजाना अपने साथ घर ले जाता है।
चोर ढाई किलो चांदी के आभूषण, आधा किलो चांदी व 46 सौ रुपये ले गए। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed