फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thefts in four houses; suspect spotted on the roof of the Grameen Bank.

Farrukhabad News: चार घरों में चोरी, ग्रामीण बैंक की छत पर दिखा संदिग्ध

Wed, 16 Sep 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Thefts in four houses; suspect spotted on the roof of the Grameen Bank.
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के चौरसिया मझोला में सोमवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। दो मोबाइल व चेन लेकर भाग गए। लोगों के जागने पर भैंस छोड़ गए। ग्रामीण बैंक की छत पर एक चोर चढ़ आया। उसकी तस्वीर पूर्व प्रधान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

गांव के सुरजीत मकान के बरामदे में सोए थे। चोर उनकी चारपाई से दो मोबाइल ले गए। विशेश्वर के घर से चेन ले गए। रामबाबू की भैंस खोलकर चोर भागे, तो जगार होने पर छोड़ गए। उसके जूते भी मौके पर रह गए। यही नहीं रात 12 से एक बजे के बीच एक संदिग्ध व्यक्ति ग्रामीण बैंक की छत पर चढ़ गया। वह छत पर लगी ग्रिल से भी झांकता रहा। आसपास के कुछ मकानों की छतों पर घूमता रहा। यह पूरा घटनाक्रम पूर्व ग्राम प्रधान विजय पाल सिंह की छत पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। चोर जब वापस आ रहा था, तब उसकी नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ गई। इसके बाद वह छत पर घुटनों के बल जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

एक ही रात में कई घरों में चोरी और बैंक की छत पर रेकी का मामला सामने आने पर ग्रामीणों में दहशत है। दोपहर में हथियापुर चौकी पुलिस ने मौके पर छानबीन की। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि चोरी की कोई तहरीर नहीं मिली है। उनकी संदिग्धों की हर गतिविधि पर नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed