फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Theft of lakhs from the house of former principal

Farrukhabad News: पूर्व प्रधानाचार्य के मकान से लाखों की चोरी

Sat, 04 May 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from the house of former principal
कायमगंज। पूर्व प्रधानाचार्य के मकान का चोरों ने ताले तोड़कर सामान पार कर दिया। पूर्व प्रधानाचार्य पत्नी का इलाज कराने कानपुर गए थे। उन्होंने लाखों के जेवर व नकदी चोरी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों के फुटेज लिए हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला चौबे कंपाउंड निवासी पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार दुबे पत्नी के साथ घर में रहते हैं। उनके पुत्र लखनऊ में नौकरी करते हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ गया। वह घर में ताले डालकर उन्हें लेकर कानपुर चले गए। पत्नी को डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती कर लिया। इससे वे वहां रुक गए।
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे दो युवक वहां आए। चोरों ने बंद मकान को काफी देर तक देखा। यह हरकत मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद चोर मकान के दरवाजे के ताले तोड़कर दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने कमरे आदि के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। सुबह लोगों ने मेन गेट में लगा ताला नाली में पड़ा देखा। पूर्व प्रधानाचार्य को चोरी की जानकारी दी। कुछ देर बाद नगर चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन कर गेट में ताले डाल दिए। आसपास घरों से सीसीटीवी फुटेज निकाले।

छानबीन की तो मोहल्ला चिलौली के एक चरी के खेत में सूटकेस पड़ा मिला। इसमें कुछ कपड़े व अन्य सामान था। पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार दुबे ने मोबाइल पर बताया कि उनकी पत्नी कानपुर में भर्ती हैं। घर में क्या जेवर, नकदी है, यह पत्नी को जानकारी है। घटना के बारे में पत्नी को अभी बताया भी नहीं है। यह पता चला है कि चोरों ने सारे कमरे व स्टोर आदि खंगाला है, इससे लाखों की चोरी की आशंका है। सही बात वहां आने के बाद पता लगेगी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed