{"_id":"6838a5af31d2a034fa0b833d","slug":"theft-from-a-closed-house-goods-worth-lakhs-including-cash-and-jewellery-stolen-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-124845-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बंद पड़े घर से चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बंद पड़े घर से चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का माल किया पार
Thu, 29 May 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 29 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बंद पड़े घर से चोरी होने के मामले में महिला ने चोरी करने वाले युवकों को पहचान लिया। उलाहना देने पर मारपीट हो गई, जिसमें पीड़ित के रिश्तेदार की कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी छविनाथ सिंह राठौर की मां बिट्टन देवी का 28 मई की शाम निधन हो गया था। छबिनाथ सिंह के गांव में दो घर हैं। शव को पैतृक घर में रखा गया। परिजन दूसरे घर में ताला डालकर पैतृक मकान में पहुंच गए थे। रात करीब 12 बजे छबिनाथ की पत्नी शशि देवी गांव के अंदर स्थित घर में गईं। जैसे ही उन्होंने ताला खोला तो घर के अंदर से दो युवक भागते हुए दिखाई दिए, जबकि एक युवक छत पर खड़ा था। शशि देवी ने इसकी सूचना पति व पुत्र सौरभ को दी।
सूचना पर घर के सदस्य मौके पर पहुंचे तो घर के कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा पड़ा था। बक्से में रखे सोने चांदी के जेवर व एक लाख रुपये नकदी गायब थे। महिला ने चोरी करने वाले लोगों को पहचान लिया था।
विज्ञापन
सुबह जब महिला के परिजन चोरी करने वाले युवकों से बात करने गए तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। गुस्साए हमलावरों ने सौरभ के जीजा शैलेंद्र सिंह चौहान की स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
छबिनाथ के पुत्र सौरभ ने बताया कि चोरी करने वाले युवक गांव के ही थे। सुबह उलाहना देने गए तो उन्होंने मारपीट कर दी। वहीं दूसरे पक्ष से प्रदीप ने तहरीर दी। उनका कहना था कि वे गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ गांव में स्थित मंदिर पर बैठे थे।
सौरभ कार से आया और उसके चचेरे भाई अरुण समेत तीन लोगों को अपने एक दोस्त के घर ले जाकर तीनों के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद सौरभ दो लोगों को गांव छोड़ गया, जबकि उसके चचेरे भाई का अभी तक पता नहीं है। चचेरे भाई की मां ने स्कार्पियों में ईंट मार दी थी।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया की दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं। चोरी की घटना की भी तफ्तीश की जा रही है।