{"_id":"6547e98bbcf841433e0db1b4","slug":"the-young-man-was-tied-to-a-pillar-and-beaten-farrukhabad-news-c-12-1-knp1031-465106-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक को खंभे में बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक को खंभे में बांधकर पीटा
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। उधारी के रुपये मांगने पर युवक से गालीगलौज की और खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से पीट दिया। युवक पर मवेशी चोरी का आरोप लगाकर उससे बंदूक बरामद होना बताया। जांच के बाद पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। उसके खिलाफ अवैध शस्त्र का मुकदमा भी दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी विवेक कुमार ने गांव के सुमित उर्फ पिंटू यादव को कुछ माह पहले डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर उधार दिए थे। शनिवार की शाम को विवेक ने सुमित से रुपये मांगे। इस पर सुमित व उसके भाई अमित ने जातिसूचक गालीगलौज कर विवेक को खंभे में बांधकर लाठी-डंडों से पीट दिया।
दोनों भाइयों ने विवेक के सामने देशी बंदूक रख दी और पुलिस को सूचना दी कि मवेशी चोरी करते हुए युवक को पकड़ लिया है। उसके पास से देशी बंदूक बरामद हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में पता चला कि विवेक रुपये मांगने आया था।
विज्ञापन
एसओ बलराज भाटी ने बताया कि पुलिस ने विवेक की पत्नी आरती की तहरीर पर सुमित उर्फ पिंटू व अमित के खिलाफ एससीएसटी में मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल विवेक का पुलिस ने मेडिकल कराया। पुलिस ने देशी बंदूक को कब्जे में लेकर सुमित उर्फ पिंटू के खिलाफ अवैध शस्त्र का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने सुमित उर्फ पिंटू को कोर्ट में पेश करने के बाद चालान कर दिया।