फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man was shot and killed

फर्रुखाबाद में युवक ने गोली मारकर जान दी

Wed, 29 Jun 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Wed, 29 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
 The young man was shot and killed
रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल कंपनी में काम करने वाले युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक घटना के पीछे प्रेम प्रसंग है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बगिया भोलेपुर बेवर रोड निवासी वीरभान सिंह का बेटा रवेंद्र सिंह (22) मोबाइल कंपनी में काम करता था। बुधवार सुबह रवेंद्र सिंह के मोबाइल पर कॉल आई। फोन पर बातचीत करने के बाद वह कमरे में गया और तमंचे से खुद को गोली मार ली।



गोली की आवाज सुनकर बड़ा भाई देवेंद्र सिंह, मां बिट्टन देवी के अलावा परिवार के अन्य लोग पहुंचे। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर प्रभारी कोतवाल रजनेश चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा और उसमें फंसा खोखा बरामद कर लिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी कोतवाल ने बताया कि कब्जे में लिए गए मोबाइल को चेक करने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया। साथ ही हिदायत दी कि मोबाइल से छेड़छाड़ न करें।

पुलिस खुदकुशी के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed