{"_id":"695d67b8e10d542ff3096b60","slug":"the-young-man-was-murdered-and-his-body-was-dumped-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-135400-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आसपास के लिए...\nयुवक की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आसपास के लिए... युवक की हत्या कर शव फेंका
Wed, 07 Jan 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो-1 नगला बहादुर के पास युवक का शव मिलने के बाद लगी भीड़। संवाद
- फोटो : कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजररा बाइक सवार।
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के नगला चंपत को जाने वाले मार्ग पर एक युवक की हत्या कर शव गांव नगला बहादुर स्थित अंडरपास के पास सोमवार रात फेंक दिया गया। उसके गले में रस्सी कसे जाने के निशान के अलावा मुंह से खून निकल रहा था। देर शाम को शव की शिनाख्त कमालगंज के गांव बलीपुर निवासी सर्वेश के पुत्र विक्रम वर्मा के रूप में हुई। एक वर्ष पूर्व उसका भाई एक युवती को भगा ले गया था, चाचा ने उसी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
गांव नगला बहादुर निवासी सुमित मंगलवार सुबह खेतों की ओर गया था। इसी दौरान उसने गांव के पास बने अंडर पास से कुछ दूरी पर गांव नगला चंपत को जाने वाले मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी पाकर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिली। शव के गले में रस्सी कसे जाने के निशान के साथ मुंह से खून निकल रहा था। इसके अलावा वहां करीब दस फीट तक शव घसीटे जाने के निशान भी बने थे। इससे लग रहा था रात को ही किसी वाहन से शव लाकर डाला गया है और उसे घसीट कर मुख्य मार्ग से दूर किया गया।
युवक के दाहिने हाथ पर विक्रम और बाएं हाथ पर ऊं लिखा है। इसके अलावा तीन टैटू उसके शरीर के अलग-अलग स्थानों पर बने थे। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है। वह फिरोजी कलर का अंडरवियर, छोटी चेक का पिंक व काले रंग का स्वेटर, काली व सफेद रंग की गर्म टी-शर्ट, बादामी रंग की पैंट, भूरे रंग की बेल्ट व काला जूता पहने है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लेकर साक्ष्य एकत्र किए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12 से एक बजे के बीच में एक कार आकर अंडरपास के निकट रुकी थी। आशंका है कि उसी से शव लाकर फेंका गया हो।
विज्ञापन
सीओ अजय वर्मा ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को कोहरा कम होने पर दोबारा जांच करके साक्ष्य को एकत्र करने के निर्देश दिए। पुलिस ने नीबकरोरी रोड पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। एएसपी अरुण कुमार ने बताया कि सर्वप्रथम ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं दूसरी जगह से शव लाकर डाला गया है शव की पहचान के लिए सभी थानों तथा प्रधानों के व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो डाल दिया गया है।
उससे देर शाम को शव की शिनाख्त कमालगंज के गांव बलीपुर निवासी सर्वेश के पुत्र विक्रम वर्मा के रूप में उसके चाचा डाल चंद्र ने की। बताया गया कि विक्रम का बड़ा भाई विकास एक वर्ष पूर्व एक युवती को लेकर चला गया था। इसके बाद से विक्रम सहित पूरा परिवार गांव से चला गया था। विक्रम ही जब कभी गांव आ जाता था। उसका भाई विकास व पिता दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वहीं पूरा परिवार रहता है।
चाचा डाल चंद्र ने बताया कि विक्रम सोमवार दोपहर से लापता था। विक्रम की शादी नहीं हुई थी। इससे युवती के भगाने की रंजिश में ही युवक की हत्या होने की आंशका जताई जा रही है।
नीबकरोरी चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह ने बताया कि विक्रम पर छह प्राथमिकी दर्ज थीं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-1 नगला बहादुर के पास युवक का शव मिलने के बाद लगी भीड़। संवाद- फोटो : कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजररा बाइक सवार।