फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man was beaten in the court in the land dispute

Farrukhabad News: जमीन की रंजिश में युवक को कचहरी में पीटा

Thu, 15 Dec 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
The young man was beaten in the court in the land dispute
फर्रुखाबाद। जमीन की रंजिश में कचहरी में युवक को मारपीट कर दूसरे पक्ष के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। वकीलों ने किसी तरह युवक को बचाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी प्रवीन कुमार की कमालगंज थाना क्षेत्र के पैतृक गांव खुदागंज में खेत व मकान है। मकान व खेत पर गांव के तीन भाइयों ने कब्जा कर रखा है। इसका मुकदमा सिविल न्यायालय में दाखिल किया था। गुरुवार को मुकदमे में सुनवाई को लेकर कचहरी आया था। वह अपने वकील के पास बैठा था।
विज्ञापन

तभी दूसरे पक्ष के एक युवक अपने साथियों को लेकर वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक व उसके साथियों ने प्रवीन के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वकीलों ने किसी तरह प्रवीन को बचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस प्रवीन को थाने ले आई। प्रवीन ने एक नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की तहरीर दी। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed