फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man's body was found in the passenger compartment

पैसेंजर ट्रेन की बोगी में मिला युवक का शव

Sat, 05 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 05 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in the passenger compartment
कासगंज से फर्रुखाबाद आने वाली पैसेंजर ट्रेन की बोगी में अज्ञात युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। जीआरपी ने मेमो न मिलने के कारण सुबह शव को बोगी से निकला। युवक के हाथ्‍ा में संतोष गुदा हुआ है।
विज्ञापन



कासगंज से फर्रुखाबाद आने वाली ट्रेन रात करीब 9 बजे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सुबह आगरा के लिए जाती हैं। रात को जब सफाई कर्मी बोगी में पहुंचा तो बोगी संख्या 01495 में अज्ञात युवक का शव मिलने पर कर्मचारी घबरा गया। कर्मचारी ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। सूचना मिलने के काफी समय बाद दरोगा राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। मेमो न मिलने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
विज्ञापन


। सुबह जब यात्री ट्रेन पर पहुंचे तो बोगी में शव को देखकर यात्रियों ने हंगामा करने लगे। हंगामा होने के बाद स्टेशन मास्टर ने मेमो भेजा। तब कही जाकर शव को नीचे उतारा गया इसके बाद ट्रेन स्टेशन से रवाना हो सकी। हालांकि दरोगा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद शव को रात में ही नीचे उतार लिया गया था। दरोगा ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 से 30 के बीच होगी। युवक कत्थई जींस और नारंगी शर्ट पहने हुए था
विज्ञापन
विज्ञापन


। यात्रियों का कहना था कि युवक के मुंह से खून निकाल रहा था। उसके चेहरे पर चोटों के निशान थे। एसओ राजेश दुबे ने बताया कि युवक को पोस्टमार्टम के भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed