{"_id":"5fda397b8ebc3e3db608232c","slug":"the-young-man-ran-away-leaving-the-bike-after-seeing-the-goods-train-coming-accident-averted-farrukhabad-news-knp6002976134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी आते देख बाइक छोड़ कर भागा युवक, हादासा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी आते देख बाइक छोड़ कर भागा युवक, हादासा टला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। शमसाबाद रेलवे स्टेशन क्रासिंग के पास पटरी (ट्रैक) पार कर रहा युवक मालगाड़ी को आता देख घबरा गया। युवक ट्रैक पर बाइक छोड़कर भाग गया। बाइक के परखचे उड़ गए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लेकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
शमसाबाद स्टेशन के 155/4-5 किमी गेट नंबर 174 रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक बाइक से ट्रैक पार कर रहा था। तभी अचानक फर्रुखाबाद की ओर से मालगाड़ी आ गई। युवक घबराकर जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर भागा। तेज रफ्तार मालगाड़ी का इंजन बाइक से टकराया। जोरदार आवाज के साथ बाइक ट्रैक पर घिसटती चली गई।
जब तक चालक ने मालगाड़ी को रोका, बाइक के परखचे उड़ गए। इससे करीब 25 मिनट तक मालगाड़ी वहां खड़ी रही। चालक लक्ष्मीकांत यादव व गार्ड तूफान सिंह ने कायमगंज स्टेशन पर सूचना दी। इस पर स्टेशन मास्टर विमल वर्मा ने रेलवे पुलिस को मेमो भेजकर सूचना दी।