फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man hanged himself after telling his father on the phone

पिता को फोन पर बताकर युवक ने लगाई फांसी

Sun, 15 May 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself after telling his father on the phone
फर्रुखाबाद। पिता को फोन पर बताकर युवक ने खेत में पेड़ की डाल पर अंगौछे से फांसी लगा ली। परिजनों के साथ बाबा खेत पर पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देखकर बिलखने लगे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। बाबा ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बघऊ निवासी रजत दुबे (22) अपने बाबा प्रेमचंद्र दुबे के साथ रहता था। रजन के माता-पिता और दो बहनें नोएडा में रहती हैं। रविवार दोपहर एक बजे रजत शमसाबाद के गांव मदनपुर चैन में स्थित अपने खेत पर लगे नलकूप पर गया। वहां से पिता विमलेश दुबे को फोन कर बताया कि वह फांसी लगाने जा रहा है।
विज्ञापन

विमलेश ने अपने पिता प्रेमचंद्र को इसकी जानकारी दी। प्रेमचंद्र परिवार समेत खेत पर पहुंचे, तब तक रजत खेत में लगे पेड़ की डाल पर अंगौछे के फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर शमसाबाद व मऊदरवाजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। बाबा प्रेमचंद्र दुबे ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इससे पुलिस लौट गई। परिजन शव घर ले आए। बाबा प्रेमचंद्र ने बताया कि वह सेवानिवृत्त दीवान हैं। रजत उनके पास रहता था। रजत के लिए चक्की और खेत में नलकूप लगवाया था, जिससे उसकी आमदनी हो सके। वह शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed