फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man died in suspicious circumstances in procession

बारात में गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 26 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 26 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances in procession
लोहिया अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना राजेपुर के गांव चाचूपुर में आई बारात में शामिल होने आए बाराती को पहले दावत में शराब पिलाई और बाद में अदावत में उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। आरोप है कि उसके ऊपर बोलेरो चढ़ा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। भाई ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। वहीं पुलिस इस घटना को दुर्घटना मान रही है।
विज्ञापन



रामपाल की बेटी पूजा की बारात थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव अलेपुर से हरीश पुत्र अनूप शुक्रवार को लेकर आया था। इस बारात में गांव का अशोक (35) भी शामिल था। द्वारचार होते समय खानदानी भाई रमेश और उसके जीप चालक प्रमोद ने उसे शराब पिलाई। अशोक के भाई सर्वेश का कहना है कि शराब के नशे में रमेश और उसका चालक उसे मारने-पीटने लगा।
विज्ञापन


इस संबंध में अशोक ने मोबाइल फोन पर उसे बताया कि यह लोग उसे मार रहे हैं। पीटते-पीटते जब अशोक बेदम हो गया तो उसके ऊपर जीप चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई और उसके शव को चाचूपुर मोड़ के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि अशोक कुमार लड़की का मामा लगता था और रमेश दूल्हा का मामा है। शराब के नशे में दोनों में झगड़ा हो गया।

इस संबंध में जब शमसाबाद प्रतिनिधि अलेपुर पहुंचा तो उसके भाई सर्वेश ने बताया कि शराब के नशे में ही अशोक की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। अशोक की मौत की खबर पाकर अलेपुर में उसके घर में कोहराम मच गया।


थाना राजेपुर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इतनी बड़ी घटना के बाद भी गांववालों को कानोंकान हवा नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि मामला दुर्घटना का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed