{"_id":"6519bf84aef080220b0a0434","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-3565-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक ने पेड़ से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक ने पेड़ से लटककर जान दी
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी 21 वर्षीय युवक ने बाग में नीम के पेड़ से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव अताईपुर जदीद निवासी सेवकराम के 21 वर्षीय पुत्र रूपेंद्र ने गांव के शकील खां के बाग में नीम के पेड़ से लटककर जान दे दी। शाम से लापता रूपेंद्र की तलाश में घूम रहे परिजनों को शव लटके होने की सूचना मिली। वे मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव फंदे से नीचे उतार लिया। युवक रस्सी का फंदा बनाकर लटका था। सूचना पर सीओ सोहराब आलम व इंस्पेक्टर जेपी पाल पहुंचे।
घटनास्थल को यलो टेप से कवर कर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर फोटोग्राफी कर नमूने लिए। युवक की मां किरण व बहनें बुरी तरह बिलख रहीं थीं। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले रूपेंद्र ने नई पिकअप खरीदी थी। गाड़ी चलाते समय किसी वाहन से टच हो गई। इस पर शनिवार को मां व अन्य परिजनों ने उसे डांट दिया। इस पर रूपेंद्र शाम को घर से कहीं निकल गया। मां व अन्य परिजन अलीगंज व अन्य स्थानों पर रिश्तेदारी में उसकी तलाश करते रहे। सुबह उसका शव लटका देखा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूपेंद्र के दो भाई पुष्पेंद्र, सुपेंद्र व तीन बहनें रूबी, प्रिया, अलका हैं। रूपेंद्र की शादी नहीं हुई थी।