फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The woman committed suicide by hanging herself in the room

महिला ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर दी जान

Sun, 23 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself in the room
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव में महिला ने कमरे की कुंडी भीतर से बंद करके फांसी लगा ली। पति की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला के शव को फंदे से उतरवाया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। महिला की आत्महत्या करने की वजह परिजन नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

पसियापुर गांव निवासी देवकी नंदन की पत्नी सावित्री देवी (40) ने शनिवार देर रात कमरे का दरवाजा बंद कर रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। परिवार के लोग भोर में तीन बजे जागे तो खिड़की से सावित्री देवी को फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने शोर मचाया तो पति देवकी नंदन जाग गए।
विज्ञापन

उन्होंने सुबह चार बजे थाने में पत्नी के फांसी लगाने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर सावित्री देवी के शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों से सावित्री के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने सावित्री का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने ढाईघाट पर सावित्री का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि सावित्री के आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed