{"_id":"69838fe55c5d233a0404c33f","slug":"the-woman-accused-the-policemen-of-entering-her-house-looting-it-and-filing-a-false-case-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-136919-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला ने पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर लूट व फर्जी मुकदमे का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला ने पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर लूट व फर्जी मुकदमे का लगाया आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज में तैनात पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक महिला ने विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र शैलेंद्र सचान की अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। महिला ने बिना वारंट घर में घुसकर तलाशी लेने, आभूषण व नकदी लूटने, परिजन के साथ मारपीट करने, बाद में फर्जी बरामदगी दिखाकर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला कलाखेल मऊ रशीदाबाद निवासी शायदा बेगम ने न्यायालय में दी अर्जी में कहा कि 26 जनवरी की रात करीब दो से चार बजे के बीच उपनिरीक्षक सोमवीर, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी, कांस्टेबल विजय गुर्जर, सचिन कुमार, जितेंद्र सिंह, विकास बाबू, पवन चाहर सहित सात-आठ अन्य पुलिसकर्मी बिना किसी वैधानिक तलाशी वारंट और पूर्व सूचना के जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने परिवार को भयभीत कर अवैध रूप से तलाशी ली। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व 90 हजार रुपये नकद उठा ले गए।
बताया कि लूटे गए आभूषणों में करीब 50 ग्राम सोने व 450 ग्राम चांदी के गहने शामिल हैं। पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और उसके पति मुख्तार खां, भतीजे असद खां व देवर तारिक खां को जबरन साथ ले गए। 28 जनवरी को पुलिस ने अपनी कार्रवाई को वैध दिखाने के लिए ईंट भट्ठे के पास से फर्जी बरामदगी दिखाकर तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में झूठा मामला दर्ज कर लिया। शायदा बेगम ने बताया कि थाना व पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने न्यायालय की शरण ली है। अदालत ने सुनवाई के बाद मामले में रिपोर्ट मांगी है।