फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The whereabouts of destitute elderly people

बेसहारा बुजुर्गों को मिला रहने का ठिकाना

Tue, 01 Aug 2017 12:04 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 01 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
The whereabouts of destitute elderly people
वृद्धाश्रम - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल के पास नरायनपुर रोड किनारे स्थित फूलमती भवन में जिले के पहले वृद्धाश्रम का संचालन शुरू हो गया है। अब तक 10 बुजुर्गों को यहां रहने के लिए ठिकाना मिल चुका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने आश्रम में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने बताया कि वृद्धाश्रम को वर्ष 2016-17 में मंजूरी मिली थी। बजट का आवंटन देर से होने के कारण बीते वर्ष इसे शुरू नहीं किया जा सका। वित्तीय वर्ष 2018-19 में इसे बेहतर ढंग से चलाया जाएगा। उ.प्र. समाज कल्याण विभाग वित्तीय अनुदान देगा। उन्नाव की स्वयंसेवी संस्था प्रेरणा ग्रामोद्योग संस्थान इस वृद्धाश्रम को संचालित करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में एक साथ 137 वृद्ध व बुजुर्गों के रहने, खाने आदि की व्यवस्था है। मुफ्त भोजन, वस्त्र, चिकित्सा सुविधा, विधिक सहायता, योग आदि की सुविधा मिलेगी। परिवार की ओर से त्याग दिए गए, समाज में निराश्रित, अनाथ, असहाय, दैवीय आपदा से पीड़ित वृद्ध यहां रह सकेंगे। पात्रों का चयन उनकी अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी। विकास भवन स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में पात्र लोगसंपर्क कर आवेदन पत्र जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 लोगों का स्टाफ करेगा देखभाल
फर्रुखाबाद। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने बताया कि वृद्धाश्रम की व्यवस्था देखने के लिए 16 लोगों का स्टाफ तैनात रहेगा। चार केयर टेकर तैनात किए गए हैं। इनमें दो दिन में व दो रात में व्यवस्थाएं संभालेंगे। एक क्लर्क, एक लेखाकार, एक चिकित्सक, एक नर्स के अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहयोग प्रदान करेंगे।


बिजली जाने पर चलेगा जनरेटर
फर्रुखाबाद। वृद्धाश्रम किराये के भवन में संचालित होगा। यहां बिजली चले जाने पर जनरेटर चलेगा। इनवर्टर की भी व्यवस्था की गई है। बेड, रजाई, गद्दे, चद्दर, फ्रिज, टेलीविजन, एलईडी के साथ ही सत्संग के लिए वाद्य यंत्र, हॉल, टहलने के लिए लॉन व मनोरंजन के अन्य साधनों का भी इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed