फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The water receded, started spreading diseases

घटने लगा पानी, फैलने लगी बीमारियां

Sun, 24 Jul 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sun, 24 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The water receded, started spreading diseases
जलभराव के बीच चारपाई पर बैठा परिवार। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद/अमृतपुर। गंगा और रामगंगा का जलस्तर कम होने के बाद अब बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। गई गांवों के ग्रामीण बुखार और कंजक्टिवाइटिस से ग्रसित हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक गांव में डॉक्टरों की टीम नहीं पहुंची है। उधर, रामगंगा में और पानी छोड़े जाने से कटान तेज हो गया है।

विज्ञापन


कुछ दिनों से गंगा में पानी न छोड़े जाने से जलस्तर कम हो गया है। गंगा चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 10 सेंटीमीटर कम हो गई है। अब गंगा का जलस्तर 136.50 मीटर है। रविवार को गंगा में नरौरा से 134235 क्यूसेक और  हरिद्वार से 57248 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसका असर दो दिन में ें दिखाई देगा।
विज्ञापन


रामगंगा का जलस्तर घटकर 135.00 पर पहुंच गया है। रविवार को इसमें बिजनौर से 121212 क्यूसेक, कालागढ़ और खो हरेली से 11925 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है जलस्तर में जो कमी आई है। उसमें दोबारा वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दोनों नदियों का जलस्तर कम होने के कारण अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव ऊगरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, मंझा, करनपुर घाट, कुडरी सारंगपुर, नगला दुर्गू, सुंदरपुर, तीसराम की मढ़ैया गांवों में भरा हुआ पानी कम होने लगा है। वहीं संक्रामक रोगोेें ने पैर पसार लिए हैं।

इन गांवों के ग्रामीण बुखार और कंजक्टिवाइटिस की बीमारी से पीड़ित हैं। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को गांव में जाकर दवा बांटने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची।


इस कारण इन गांवों के ग्रामीण बुखार और आंखों की लालामी की बीमारी से परेशान हैं। उधर, अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव कोला सोता, हरपालपुर, अलादपुर भटौली में रामगंगा का जलस्तर कम होने से कटान तेज हो गया है। इससे गांव के लोग परेशान है। गांव में भरा पानी कम होेने के बाद भी झोपड़ियां जलमग्न हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed