{"_id":"57b9e7c44f1c1bc765d4f33e","slug":"the-truck-was-killed-in-bike-crash-killing-villager","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, ग्रामीण की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। शिक्षक अपने मित्र के साथ बाइक से मैनपुरी जाते समय भोगांव थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके मित्र की मौके पर मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
कसबा अमृतपुर निवासी जय प्रकाश पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरसिंहपुर गहलवार में टीचर है। वह रविवार को गांव के रहने वाले रवीन्द्र सिंह चौहान के साथ बाइक से अपने गांव गुलालपुरा मैनपुरी जा रहे थे। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रूई के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे शिक्षक जय प्रकाश गंभीर रूप घायल हो गए और रवीन्द्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। पुलिस ने घायल शिक्षक को सैफई में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही रवीन्द्र के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रवीन्द्र की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि पति मैनपुरी जा रहे थे। रास्ते मेें सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है। गांव के लोग शव लेने गए हैं। उनके तीन लड़का और एक लड़की है।
विज्ञापन