फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The trade of the district will take wings, new industries are sure to come

Farrukhabad News: जिले के व्यापार को लगेंगे पंख, नए उद्योगों का आना तय

Mon, 29 Sep 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The trade of the district will take wings, new industries are sure to come
फोटो-26, विमलेश मिश्रा
फर्रुखाबाद। जिले से निकलने वाले लिंक एक्सप्रेसवे को अंतिम मुहर लगने के बाद व्यापारी वर्ग खासा खुश है। उन्हें व्यापार में पंख लगने और बड़े-बड़े उद्योगों के आने का पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

व्यापारी कहते हैं कि शहर में आने और जाने वाले भाड़े में काफी कमी आएगी। यही नहीं अब चारों दिशाओं में आवागमन आसान होगा। बेशक देश की सबसे लंबी सड़क ग्वालियर से लिपुलेक तक जनपद से होकर गुजरती है, मगर इसकी बदहाली किसी से छिपी नहीं थी। आजादी के साढ़े सात दशक बाद भी जिले में आवागमन के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन

इसका नतीजा जिले के व्यापारी, किसान, नौकरपेशा, छात्र हर किसी को पिछड़ा रहकर भुगतना पड़ा। अब लिंक एक्सप्रेसवे को हरी झंडी मिलने पर विकास के नए रास्ते खुले हैं। सबसे अधिक फायदा खेतों में पैदा होने वाली उपज को दूरदराज मुनाफा देने वाली मंडियों तक आसानी से पहुंचाने से होगा। यहां के प्रोडक्ट को अच्छा बाजार मिलेगा। खासकर व्यापारी वर्ग में इसको लेकर खासी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब होगा विकास
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा ने कहा कि बड़े शहरों और कारखानों से महंगा माल आता था, अब उसके दाम घटेंगे। यही नहीं सामान आने में कम समय भी खर्च होगा। इससे जिले का विकास तय है।

सस्ता माल मिलेगा
उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम ने कहा कि एक्सप्रेसवे चालू होते से पहले ही बड़े उद्योगपतियों का आना तय हो जाएगा। जिले में बड़ी कंपनियां अब उद्योग लगाएंगी। हम व्यापारी भी आसानी से दूरदराज की सस्ती मंडियों से माल ला सकेंगे।

फोटो-26, विमलेश मिश्रा

फोटो-26, विमलेश मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed