फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The teenager committed suicide by hanging herself after closing the door.

Farrukhabad News: दरवाजा बंद कर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 09 Oct 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The teenager committed suicide by hanging herself after closing the door.
फर्रुखाबाद। मोहल्ला नगला दीना अरोड़ा वाली गली में किशोरी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने लिए।
विज्ञापन

मोहला नगला दीना अरोड़ा वाली गली निवासी स्व. अशोक जाटव की पुत्री लवली (16) बुधवार को घर में अकेली थी। इस दौरान उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दुपट्टे से फंदा बनाकर जान दे दी। स्कूल की छुट्टी के बाद जब उसकी भतीजी घर पहुंची तो उसने शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली रणविजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने दरवाजा तुड़वाया। इसके बाद शव नीचे उतारा गया। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। किशोरी के भाई टीटू ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कांशीराम कॉलोनी टाउनहाल रहता है। बहन लवली व अन्य परिजन यहां रहते हैं। किस वजह से बहन ने जान दी, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed