फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The sweeper accused the councilor of assault

Farrukhabad News: सफाई कर्मी ने सभासद पर लगाया मारपीट का आरोप

Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
The sweeper accused the councilor of assault
फर्रुखाबाद। रुपयों के लेन-देन के विवाद के बाद सफाई कर्मी ने एक सभासद पर मारपीट कर गालियां देने का आरोप लगाया। इसके बाद सफाई कर्मचारी नेता के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सभासद और साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नवाब न्यामत खां निवासी सफाई कर्मी अजय वाल्मीकि सोमवार को रेलवे रोड पर काम कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सभासद, अपने पुत्रों और परिजनों संग पहुंचे। उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। सभासद ने कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान पहुंची अजय की पत्नी को भी गालियां दी गईं। सूचना पर पहुंचे सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ कई कर्मी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

तहरीर में कहा कि सभासद ने 10 हजार रुपये मय ब्याज के देने की बात कही। जबकि वह रुपये पहले ही दे चुके हैं। सभासद ने सबक सिखाने की बात कही। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सफाई कर्मी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बाजार करने आई युवती से छेड़छाड़
फर्रुखाबाद। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती मां के साथ सोमवार को बाजार आई थी। घुमना में दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर पीट दिया। दबंगों ने भाई को जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। पीड़िता ने पक्कापुल निवासी विकास कश्यप व अमन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed