फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The student hanged, parents report

छात्रा ने फांसी लगाई, माता-पिता पर रिपोर्ट

Sat, 27 Aug 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतपुर में शनिवार को कक्षा 10 की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने अपने पिता और सौतेली मां पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जैतपुर निवासी अखिलेश सिंह की पत्नी सविता की वर्ष 2001 में  मौत हो गई थी। सविता से उसके तीन बच्चे हुए। बड़ी बेटी दीपा की शादी होने के बाद अखिलेश ने वर्ष 2003 में करथिया निवासी लता से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद छोटी बेटी दिव्या और बेटे शिवकुमार उर्फ सनी के साथ मोहम्मदाबाद में रहने लगा।
विज्ञापन


उसकी बेटी दिव्या मोहम्मदाबाद के छविनाथ सिंह इंटर कालेज में कक्षा 10 में पढ़ती थी। आरोप है कि सौतेली मां और पिता के प्रताड़ित करने पर दिव्या और शिवकुमार अपने दादा रामपाल के पास जैतपुर चले गए। शनिवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। इस पर शिवकुमार उर्फ सनी ने अपने पिता अखिलेश और सौतेली मां लता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उसके पिता ने वर्ष 2001 में उसकी मां सविता की हत्या कर दी थी और फिर लता से शादी कर ली। उसकी सौतेली मां आए दिन प्रताड़ित करती थी। सौतेली मां के कहने पर पिता भी प्रताड़ित करने लगा।


इससे उसकी बहन दिव्या परेशान रहने लगी और फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में अखिलेश कुमार सिंह और सौतेली मां लता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed