{"_id":"602564808ebc3ee976315703","slug":"the-story-of-student-kidnapping-farrukhabad-news-knp6112812179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे को फंसाने के लिए मां ने रची पुत्र के अपहरण की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे को फंसाने के लिए मां ने रची पुत्र के अपहरण की कहानी
विज्ञापन
कर्नलगंज चौकी पर समीर से पूछताछ करते एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
विरोधी को फंसाने के लिए कक्षा आठ के छात्र ने अपहरण की कहानी रच डाली। उसके पिता और चाचा जेल में बंद हैं। पूछताछ में एसपी को बताया कि मां के कहने पर विरोधी को फंसाना चाहता था। पुलिस ने पुत्र व मां के बयान दर्ज कर घर भेज दिया।
फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशमबाग निवासी साबिर छावनी क्षेत्र में कुक का काम करता है। उसका 13 वर्षीय पुत्र समीर गुरु तेगबहादुर जूनियर हाई स्कूल गुरुद्वारा भोलेपुर में कक्षा आठ मेें पढ़ता है। साबिर व उसके भाई रजी का एक पक्ष से विवाद चल रहा है। दोनों भाई पिछले महीने से जेल में बंद हैं। दोनों की हाईकोर्ट से जमानत भी याचिका खारिज हो चुकी है।
समीर गुरुवार सुबह नौ बजे स्कूल यूनिफार्म में लालदरवाजा स्थित दुकानदार दिनेश दुबे के पास पहुंचा और अपहरण की जानकारी दी। दिनेश की सूचना पर पुलिस पहुंची। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। छात्र ने पुलिस को बताया कि कार सवारों से स्कूल के पास से उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
कार में दो छात्र और बैठे थे। वह चलती कार से दुकान के सामने कूद गया। कोतवाल ने एसपी अशोक कुमार मीणा को सूचना दी। इस पर एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा व कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर छात्र को चौकी पर ले आए। उसके चाचा साजिद को बुलाया गया। छात्र ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया।
पुलिस घर से उसके भाई को पकड़ लाई। एसपी छात्र व उसके चाचा को साथ लेकर घटना स्थल पर गए और सीसीटीवी कैमरे देखे। किसी भी कैमरे में कार नहीं दिखाई दी। एसपी ने पूछताछ की तो समीर उलझ गया।
उसने बताया कि सुधीर को फंसाने के लिए मां शहनाज के कहने पर अपहरण की कहानी गढ़ी। छात्र को मां की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। शहनाज ने पुलिस को बताया कि पिता के लाड़प्यार के कारण बेटा बिगड़ गया है। इसमें उसका (मां) का योगदान नहीं है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के कारण छात्र की मां पर कार्रवाई नहीं की है।