फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The stage started getting ready for the meeting of the Chief Minister

मुख्यमंत्री की सभा के लिए तैयार होने लगा मंच

Mon, 27 Dec 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The stage started getting ready for the meeting of the Chief Minister
भोलेपुर में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 दिसंबर को शहर के क्रिश्चियन कालेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए मंच तैयार होने लगा है। डीएम ने अधिकारियों के साथ सभास्थल का निरीक्षण किया। हैलीपैड का स्थान भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। 28 व 29 दिसंबर को जिले में भाजपा की जन विश्वास यात्रा निकलेगी। इसके साथ ही 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रिश्चियन कालेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सभा के लिए मंच तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सभास्थल की तैयारियों का जायजा दिया। बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पहले पुलिस लाइन मैदान में उतारने की तैयारी की गई थी। अब हैलीपैड सभास्थल क्रिश्चियन कॉलेज मैदान के पीछे बनाया जा रहा है। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि हैलीपैड का स्थान बदलकर सभास्थल के निकट मैदान में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जिलों से बुलाई गई फोर्स
सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच जिलों से फोर्स मंगाई गई है। पुलिस महानिरीक्षक ने कानपुर आउटर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया व जनपद कन्नौज एसपी को फोर्स उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री की सभा में तीन एएसपी, आठ सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 110 दरोगा, 14 महिला दरोगा, 55 महिला आरक्षी, 435 आरक्षी, 10 ट्रैफिक दरोगा, 30 ट्रैफिक सिपाही के अलावा पांच डीएफएमडी, 15 एचएचएमडी व 14 बाइनाकुलर की तैनाती रहेगी। आईजी ने फोर्स को वाहनों से फर्रुखाबाद भेजने के आदेश दिए हैं।
पांच स्वास्थ्य टीमें तैनात
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए पांच स्वास्थ्य टीमें तैनात की जाएंगी। हैलीपैड व सभास्थल पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। एक स्वास्थ्य टीम हैलीपैड, जबकि एक टीम कार्यक्रम स्थल तैनात की गई है। इसके साथ ही एक टीम सेफ हास्पिटल (लोहिया अस्पताल), एक फ्लीट के साथ, एक स्वास्थ्य टीम खाना चेक करने के लिए लगाई गई है। प्रत्येक टीम में तीन डॉक्टर, एक फार्मसिस्ट, एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने टीमों को स्टोर से दवाई प्राप्त करने के आदेश दिए हैं।

जन विश्वास यात्रा आज आएगी
मंगलवार को जिले में भाजपा की जनविश्वास यात्रा आएगी। दोपहर 12 बजे जन विश्वास यात्रा मोहम्मदाबाद क्षेत्र में काली नदी पुल से होकर जिले में प्रवेश करेगी। इसमें प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, आरके पटेल व गंगाचरन राजपूत के अलावा राज्य मंत्री बाबूराम निषाद भी शामिल होंगे। ऊर्जा मंत्री के आने का कार्यक्रम मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। वहीं, मुख्यमंत्री की सभा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed