फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The splendor of religion and faith shines on the sands of virtue.

Farrukhabad News: पुण्य की रेत पर दमक रहा धर्म और आस्था का वैभव

Sun, 04 Jan 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The splendor of religion and faith shines on the sands of virtue.
फोटो-23 पांचाल घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। धर्म, आध्यात्म और आस्था के संगम मेला रामनगरिया में पौष पूर्णिमा पर शनिवार को भोर में ही अद्भुत दृश्य देखने को मिले। सूर्योदय से पहले ही साधु-संतों, कल्पवासियों व अन्य श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। इसके साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में भक्ति और आस्था की बयार बहने लगी। हर-हर गंगे और जय गंगा मैया के जयकारे वातावरण गूंजते रहे। करीब 10 हजार लगी राउटी में करीब 50 हजार कल्पवासी व साधु संतों ने गंगा की रेती पर धर्म और आध्यात्म की ऊर्जा के संचार के लिए धूनी रमा दी है। एक माह तक मेल में धर्म ध्वजा को और ऊंचा करने के लिए आध्यात्म की गंगा में भक्त गोते लगाएंगे।
विज्ञापन

पांचाल घाट गंगा तट पर बसी आस्था की नगरी रामनगरिया में कल्पवासी, साधु-संत और श्रद्धालु एक माह तक धर्म, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार के लिए हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बदायूं, इटावा, बरेली, कन्नौज, कासगंज आदि जिले व कई प्रांतों से आए श्रद्धालु प्रवास करने लगे हैं। गंगा की रेती पर जगह-जगह धूनी रम चुकी है। धूनी की तपन, वेद मंत्रों का उच्चारण, भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि और साधना की लय ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक चेतना से भर दिया है।
विज्ञापन


कल्पवासी ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान कर ध्यान, जप, तप और प्रवचन में लीन हो गए हैं। अखाड़ों के साधु-संत सनातन संस्कृति, त्याग और तपस्या का संदेश दे रहे हैं। प्रवचनों में गंगा की महिमा, संयम, सेवा और सदाचार पर प्रकाश डाला जा रहा है। मेला रामनगरिया केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर-दराज से आए श्रद्धालु यहां कल्पवास कर आत्मशुद्धि और मोक्ष की कामना कर रहे हैं। गंगा की अविरल धारा, साधना की धूनी और भक्ति की गूंज ने रामनगरिया को आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना दिया है। एक माह तक चलने वाले इस महापर्व में श्रद्धा, तप और त्याग का संगम निरंतर प्रवाहित होता है।

__________
धूम धाम से ठाकुर जी को मंदिर में किया विराजमान

अमृतपुर। बरगदिया घाट के महंत विष्णु दास जी महाराज ने गंगा तट पर मंदिर बनाकर ठाकुर जी महाराज को बड़ी धूमधाम से विराजमान किया है। सनातन धर्म की ध्वजा लगाकर भक्तों को प्रसाद भी बांटा गया। साधु-संतों को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराकर दक्षिणा दी गई। श्रीपंचदस अग्नि अखाड़ा दंडी मंडल क्षेत्र में अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार सिंह ने पहुंच कर गौरी गणेश व व्यास पूजन किया। इसके बाद शिवस्वरूप बच्चा स्वामी ने सभी दंडी संतों का स्वागत किया। स्वामी सत्यस्वरूप ब्रह्मचारी, सोमवारपुरी, दयालु बाबा, विष्णु आश्रम, सर्वेश्वरा आश्रम, थानेश्वर आश्रम, रामप्रकाश आश्रम शिवराम आश्रम राजेश्वरा आश्रम आदि मौजूद रहे। (संवाद)

______________
फहराई गई सनातन धर्मध्वजा

मेला रामनगरिया में भोलेपुर हनुमान मंदिर क्षेत्र में वैष्णव संप्रदाय के अध्यक्ष मोहनदास ने पौष पूर्णिमा पर सनातन धर्म की धर्मध्वजा फहराई। फिर धर्मध्वजा की पूजा-अर्चना व आरती हुई। भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। अध्यक्ष ने कहा कि धर्मध्वजा लगने के बाद से सभी धार्मिक आयोजन शुरू होते है। आदर्श क्षेत्र में हनुमानजी का यज्ञ किया गया। इसके बाद से धार्मिक आयोजन व भागवत कथा शुरू हो गई है। साधु-संतों को भंडारा खिलाया गया है।


________
मेले में मरीजों के लिए एक्सरे की भी सुविधा
पांचाल घाट गंगा तट पर मेला रामनगरिया में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार ने अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान एक भी डाॅक्टर मौके पर नहीं मिले। डॉ. सुमित सिंह, डॉ. अपूर्वा शुक्ला, फार्मासिस्ट आलोक कटियार, स्टॉफ नर्स व अन्य कर्मचारी तैनात हैं। दवाइयां पर्याप्त मात्रा में हैं। उन्होंने डॉक्टर व कर्मचारियों को समय से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि मेला क्षेत्र में एक्सरे की भी सुविधा शुरू हो गई है।

फोटो-23 पांचाल घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-23 पांचाल घाट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed