फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The son had to pay for the wine not worth hanging

शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने लगाई फांसी

Thu, 25 Feb 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Thu, 25 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The son had to pay for the wine not worth hanging
थाना मऊदरवाजा के गांव माधौपुर पिता ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो इससे क्षुब्ध होकर बेटे ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव माधौपुर निवासी जर्मन सिंह यादव (18) ने मंगलवार रात पिता कलक्टर सिंह से रुपये मांगे। पिता ने रुपये देने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर जर्मन घर से निकल गया। कलक्टर के घर के पास में ही राजेंद्र सिंह का छपाई कारखाना है।
विज्ञापन


यहां पर नीम के पेड़ पर जर्मन सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह लोगों ने जर्मन का शव पेड़ पर फांसी से लटका देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जर्मन का शव फांसी पर झूलता देख परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पिता ने थाना पुलिस को दी। दरोगा कन्हैयालाल ने मौके पर जाकर शव पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव देख मां तारा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल था। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि जर्मन को शराब की लत लग गई थी। उसने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed