फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The soldiers took oath in the name of the tricolour...country became religion

Farrukhabad News: जवानों ने तिरंगे की ली कसम...वतन बना धर्म

Thu, 05 Jun 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The soldiers took oath in the name of the tricolour...country became religion
तिरंगे की शपथ लेते परेड में शामिल अ​ग्निवीर। - फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। राष्ट्र की रक्षा के लिए 507 अग्निवीरों ने तिरंगे की कसम (शपथ) ली तो वतन धर्म बन गया। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा परेड मैदान पर पासिंग आउट परेड हुई। ब्रिगेडियर ने कहा, अब से जवानों पर सेना का विजय या वीरगति का सिद्धांत लागू होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह उन वीर सैनिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। 31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण आज अंतिम दिन था। बदन पर सजी वर्दी, सिर पर लाल साफा, कदम से कदम मिलाते हुए आठ टोलियों में बंटे यह रणबांकुरे जब करियप्पा मैदान पर आए, तो सभी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। राजपूत रेजीमेंट के 507 अग्निवीरों ने राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर राष्ट्र रक्षा का प्रण लिया।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने कहा, 31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद यह दिन आया है। आज से सैन्य जीवन का आगाज हो रहा है। सभी अपनी-अपनी बटालियनों में जाएंगे। ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह के खतरे से देश की रक्षा करेंगे। आपके अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा पर देश को पूरा भरोसा है। देश, रेजीमेंट और यूनिट की इज्जत का ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, आप सब बहादुर अग्निवीर योद्धा हैं। देश के लिए लड़ना आपका धर्म है। आज से रेजीमेंट का सिद्धांत विजय या वीरगति आप पर पूरी तरह से लागू होगा। इस दौरान डिप्टी कमांडेट कर्नल रोहित पंत, सीओ ट्रेनिंग ले. कर्नल अजय प्रताप, गौरव सैनी, दंडपाल मेजर नेत्रपाल मौजूद रहे।

आसमान से बरसे फूल
परेड की समाप्ति पर अग्निवीर जब मैदान छोड़कर निकल रहे थे। उस समय आसमान से उन पर पुष्पवर्षा की गई। प्रशिक्षण के अंतिम पग को पार करते समय सैनिकों ने उनका सम्मान किया। सीओ ट्रेनिंग ले. कर्नल अजय प्रताप ने बताया कि विदाई के दौरान जवानों पर पुष्पवर्षा की गई।

प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर सम्मानित
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को राजपूत रेजीमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा ने मेडल देकर सम्मानित किया। ओवरऑल मेरिट में प्रथम रहे जिला ट्रेनिंग कंपनी के अग्निवीर आशुतोष सिंह, ओवरऑल मेरिट में दूसरे स्थान पर रहे नौशेरा ट्रेनिंग कंपनी के जसवंत सिंह, तीसरे स्थान पर रहे अखौरा ट्रेनिंग कंपनी के अग्निवीर जोध सिंह और ड्रिल और परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिला ट्रेनिंग कंपनी के अग्निवीर भूर सिंह को मेडल देकर सम्मानित किया।

देश सेवा के लिए इकलौते बेटे को भेजा
अग्निवीर बरन सिंह गुर्जर की मां संतो ने बेटे की कामयाबी पर उसका माथा चूम लिया। बताया कि बरन सिंह उनका इकलौता बेटा है। बेटे की इच्छा के कारण देश की सेवा के लिए भेजा है। सवाई माधौपुर निवासी सचिन गुर्जर की माता समय देवी, पिता जय सिंह भी खुशी से फूले नहीं समाए। कहा, छोटे बेटे ने देश सेवा करने की ठानी है। गांव में एक सेवानिवृत्त फौजी है। उनका बेटा अब फौजी बनकर गांव का नाम रोशन कर रहा है। इस दौरान अग्निवीरों के परिजनों ने इस लम्हें को मोबाइल फोन के कैमरों में कैद किया।




अग्निवीरों के माता-पिता को गौरव पदक देकर किया सम्मान
ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा, उनकी पत्नी व आवा अध्यक्ष अनुपमा डिसूजा, डिप्टी कमांडेंट कर्नल रोहित पंत उनकी पत्नी माधवी पंत, सीओ ट्रेनिंग ले. कर्नल अजय प्रताप, उनकी पत्नी सुमन चौहान ने अग्निवीरों के मां संतो देवी, मंजू, पूजा, पिता जय सिंह, संतोष, धर्मेंद्र सिंह आदि को गौरव पदक देकर सम्मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed