फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The report sought to withdraw the facility fee

रिपोर्ट वापस लेने को मांग रहे सुविधाशुल्क

Sun, 15 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 15 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
  The report sought to withdraw the facility fee
व्यापार मंडल कंछल गुट की बैठक में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
जिला उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) की बैठक में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने का मुद्दा गूंजा। व्यापारियों ने कहा कि बीते दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस और पालिका कर्मचारियों ने रिपोर्ट वापस लेने के लिए व्यापारियों से सुविधाशुल्क की मांग की। इसकी शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से की जाएगी। इस दौरान लालसराय व्यापार मंडल का गठन किया गया। इसके साथ ही 15 मई को शहर में आने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


शनिवार को लालसराय स्थित किशन कन्हैया के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि 15 मई को रेलवे रोड स्थित एक होटल में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल आ रहे हैं। इसलिए सभी व्यापारी कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाएं। इस दौरान लालसराय व्यापार मंडल का गठन किया गया।
विज्ञापन


इसमें अध्यक्ष कामिल सिद्दीकी, महामंत्री सरल वर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान, आयुष पुरवार, धर्मेंद्र सक्सेना, रजत श्रीवास्तव, खुर्शीद आलम, आदिल सिद्दीकी, संगठन मंत्री राजू शर्मा, दिलीप गुप्ता, मोहम्मद मोहसिन सिद्दीकी, प्रभात पांडेय, मंत्री आमिर खान, अतुल गुप्ता, अंसार, शरीफ और संरक्षक नाजिम शमसी, उमेश गुप्ता, नियाज उल्ला बेग और कैलाश कुमार को बनाया गया। बैठक का संचालन संजय गर्ग ने किया। इस अवसर पर पूर्णप्रकाश शुक्ल पुन्नी, कामिल सिद्दीकी, अतुल गुप्ता, प्रभात पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed