{"_id":"dfe10d6d2d273e974a82533f910c484a","slug":"the-prospect-of-drought-yields-fall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखा के आसार, गिरेगी पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा के आसार, गिरेगी पैदावार
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 06 Sep 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पूरी तरह सूखे के आसार हैं। इस बार जून से 31 अगस्त तक 247.18
विज्ञापन
मिलीमीटर ही बरसात हुई है। किसानों के लिए फसल बचाना मुश्किल है। इन्हें
फसल बचाने के लिए मोटा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। कृषि महकमे की मानें तो
बरसात न होने से पैदावार पर खासा असर पड़ेगा।
इस साल जून में 65.20 मिलीमीटर, जुलाई में 239.90 मिलीमीटर व अगस्त में 354.60 मिलीमीटर बरसात का अनुमान था। मौसम के दगा देने से जिले में औसत से काफी कम बरसात हुई। इस साल औसत के मुकाबले जून में 39.84 मिमी, जुलाई में 91.14 मिमी और अगस्त में 181.54 मिमी कम बरसात हुई है। इसका सीधा असर पैदावार पर आएगा। खरीफ की
फसल में सबसे ज्यादा रकबा मक्का का है। सूखा के हालातों में मक्का में 40 से 45 फीसदी तक पैदावार गिरने की आशंका है। जिले में खरीफ में मक्का के बाद धान दूसरी बड़ी फसल है। धान की पैदावार में भी 40 से 50 फीसदी गिरावट आंकी
जा रही है। ज्वार, बाजरा, उर्द, मूंग और मूंगफली की भी पैदावार गिरने का अनुमान है। जिला कृषि अधिकारी एके सचान का कहना है कि इस बार औसत से कम बरसात हुई है। इससे फसलों के उत्पादन में गिरावट की आशंकाएं हैं।
खरीफ की फसल का रकबा
जिंस रकबा (हेक्टेयर में )
धान 10973
मक्का 42385
ज्वार 1517
बाजरा 4042
उर्द 913
मूंग 50
मूंगफली 820
2015 में हुई बरसात
माह बरसात (मिलीमीटर में)
जून 25.36
जुलाई 148.76
अगस्त 73.06
2014 में हुई बरसात
माह बरसात (मिलीमीटर में)
जून निल
जुलाई 285.94
अगस्त 95.31