फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The princes asked the district collector to pay the dues

आपरेशन कायाकल्प के भुगतान को प्रधानों ने आवाज उठाई

Wed, 30 Sep 2020 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
The princes asked the district collector to pay the dues
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे प्रधान। - फोटो : FARRUKHABAD
प्रधानों ने जिलाधिकारी से मांगा बकाया भुगतान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मिशन कायाकल्प में प्रधानों का लाखों रुपया फंसा है। इसका तत्काल भुगतान कराया जाए। शिकायतकर्ता से शपथपत्र के साथ प्रधानों की शिकायत ली जाए। एकजुट हुए प्रधानों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव के नेतृत्व में गजेंद्र सिंह, अजय कुमार, शहनाज, लल्लन अग्निहोत्री आदि प्रधान बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री समस्याओं का ज्ञापन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें पंचायतों को पूर्ण अधिकार सौंपने, कोरोना महामारी में पंचायत चुनाव आगे बढ़ाने पर जिम्मेदारी प्रधानों को देने की मांग की। प्रधानों ने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक आने के साथ प्रधानों पर आरोप भी बढ़ रहे हैं। बिना शपथपत्र शिकायत स्वीकार न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों ने मांग की कि ग्राम सभा के प्रस्ताव पर ही विकास कार्य होना चाहिए। मिशन कायाकल्प के तहत प्रधानों की खर्च हुई धनराशि का भुगतान कराने, मनरेगा में निर्माण सामग्री का सरकारी रेट बाजार भाव के हिसाब से करने, चकरोडों का अतिक्रमण हटाने के साथ पटरी बनवाने की मांग की गई है।

प्रधानों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक
प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव जब साथी प्रधानों के साथ ज्ञापन देने जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस कर्मियों ने भीड़ को रोक दिया। कहा कि कोविड-19 के अनुपालन में कुछ लोग ही ज्ञापन देने अंदर जाएंगे। इसको लेकर प्रधानों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने तीन प्रधानों के साथ जाकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed