फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The PM will also meet landless homeless housing

बेघर भूमिहीनों को भी मिलेंगे पीएम आवास

Fri, 26 Aug 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 26 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
 सरकार ने ‘प्रधानमंत्री आवास सबके लिए’ योजना के तहत शहरी क्षेत्र के आवासहीन लोगों के लिए घर का सपना साकार करने के दरवाजे खोल दिए हैं। खुद की जमीन मालिकों के साथ ही भूमिहीन लोगों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। जमीन स्वामियों को ऑन डिमांड घर बनवाने के लिए अनुदान राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं बेघर भूमिहीनों को भी इस योजना के तहत आवेदन करने की छूट दी गई है। इसके तहत 9 सितंबर तक डूडा व नगर पालिका कार्यालय में आवेदन फार्म जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री आवास सबके लिए योजना से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों और बेघर परिवारों को पक्की छत बनवाने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। जर्जर मकान मालिकों को भी इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। बिना लक्ष्य निर्धारित इस योजना में भवनों को विस्तारित करने के लिए मामूली ब्याज पर बैंक से लोन भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही भूमिहीन भी आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के लोगों से 9 सितंबर तक डूडा और नगर पालिका कार्यालय में आवेदन करने की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed