फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The operator also has the irrigation water tank

आपरेटर ने पानी की टंकी से कर ली सिंचाई

Tue, 01 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 01 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The operator also has the irrigation water tank

अमृतपुर। ग्राम सभा हुसैनपुर राजपुर में बनी पानी की टंकी का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सोमवार को आपरेटर ने पानी की टंकी से अपने खेत की सिंचाई की और उनके गांव में पानी की सप्लाई नहीं करता है।

विज्ञापन


ग्राम सभा हुसैनपुर राजपुर में पानी की सप्लाई के लिए करीब तीन साल पहले पानी की टंकी बनवाई गई थी। इस टंकी से गांव हुसैनपुर और राजपुर के अलावा अन्य मजरों को भी पानी की सप्लाई की जाती है। पर गांव हुसैनपुर के रवींद्र, जोधा, रामवीर, रनवीर, छबिराम, उमेशचंद्र, सिंटू, चिंटू, रिंकू, मुनीम, ओमवीर, संजय, राजेश कुमार और प्रवेश कुमार आदि का कहना है कि नलकूप आपरेटर उनके गांव में पानी की सप्लाई नहीं करता है। टंकी बनने के बाद सिर्फ एक-दो बार ही पानी की सप्लाई हुई है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि टंकी पर तैनात आपरेटर जगपाल गांव राजपुर में ही पानी की सप्लाई करता है। यह भी आरोप लगाया कि आपरेटर पानी की टंकी की लाइन से अक्सर अपने खेत की सिंचाई करता है। सोमवार को भी आपरेटर ने अपने खेत की सिंचाई टंकी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में आपरेटर जगपाल ने बताया कि उनके पास सोमवार को खेत में सिंचाई का साधन नहीं था। इस वजह से टंकी से पाइप जोड़कर सिंचाई कर ली। प्रधान रामसिंह का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर आपरेटर ने अपने खेत की सिंचाई की है तो वह गलत है। मामले की जांच कराकर आपरेटर को चेतावनी दी जाएगी। अगर दोबारा शिकायत मिली तो उसे हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed