फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The officials and the head's son, who came to investigate the collapsed house, threatened the beneficiary.

Farrukhabad News: गिरे मकान की जांच करने पहुंचे अधिकारियों व प्रधान पुत्र ने लाभार्थी को धमकाया

Thu, 21 Nov 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The officials and the head's son, who came to investigate the collapsed house, threatened the beneficiary.
कंपिल। प्रधानमंत्री आवास गिरने की जांच करने पहुंचे पीड़ित के यहां अधिकारी पहुंचे। आरोप है कि अधिकारियों ने प्रधान के पुत्र के साथ मिलकर पीड़िता का धमकाया। कहा कि तुमने खुद छत तोड़ी है। तुम ब्लॉक में आना तुम्हें जेल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी साद देव की पत्नी नन्ही देवी का प्रधानमंत्री आवास गिरने के मामले की खबर अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद एडीओ अनुराग सक्सेना, सचिव जयवीर गांव के प्रधान के पुत्र के साथ जांच करने पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने लाभार्थी नन्ही देवी को हड़काया।
विज्ञापन

नन्ही ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और प्रधान के पुत्र ने खुद ही मकान गिराने की बात कही। कहा कि तुम ब्लॉक में आना, जेल भेजा जाएगा। उसने बताया कि प्रधान पुत्र ने हमसे पूरा पैसा ले लिया था। मकान का निर्माण और लिंटर खुद प्रधान के पुत्र ने ही डलवाया था। यही नहीं आवास की दीवारों पर प्लास्टर तक नहीं है। अधिकारी जांच करके प्रधान के पुत्र के घर चले गए। पीड़िता ने बताया कि जांच अधिकारी प्रधान पुत्र से मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खंड विकास अधिकारी उपेंद्र नाथ खलवार ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। लाभार्थी ने जो आरोप लगाए, वह गलत हैं। आवास 2017 में बना था। उसने आवास का निर्माण करने की बात का शपथ पत्र भी दिया था। लाभार्थी नया निर्माण कराना चाहती है, लिहाजा उसने खुद ही लिंटर गिराया है। एसडीएम कायमगंज रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed