{"_id":"6a1741c8e64f94e01102263d","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-vomiting-diarrhea-and-stomach-ache-has-increased-due-to-the-heat-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-142800-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गर्मी से उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गर्मी से उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़े
Thu, 28 May 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 28 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उल्टी-दस्त, पेट दर्द, डायरिया और आंख संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। गर्म हवाओं और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सीएचसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग जाती है। ओपीडी में प्रतिदिन करीब 600 से 700 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज डायरिया, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और आंखों में जलन व संक्रमण की समस्या से पीड़ित हैं। कई मरीजों को भर्ती कर उपचार देना पड़ रहा है। चिकित्साधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में खानपान और दिनचर्या को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। हल्का और ताजा भोजन करें तथा अधिक से अधिक पानी पिएं।
ये सावधानियां बरतें
तेज धूप में निकलने से बचें और छाते का प्रयोग करें।
-सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर रखें, ढीले कपड़े पहनें।
पर्याप्त मात्रा में पानी, जूस और तरल पदार्थ लें।
-आंखों को धूप से बचाने के लिए काला चश्मा लगाएं।
नारियल पानी, सत्तू, बेल का शरबत और छाछ का सेवन करें।
धूप से आने के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी न पीएं।
बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें।