{"_id":"61fac8fc5c637d15d625f971","slug":"the-miscreants-were-not-seen-in-the-cctv-footage-of-the-petrol-pump-farrukhabad-news-knp678524363","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे
विज्ञापन
शमसाबाद। पूर्व सैनिक की बाइक की डिकी से 50 हजार रुपये पार करने के मामले में पुलिस ने पेट्रोल पंप पर पड़ताल की। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। हालांकि कुछ खास हाथ नहीं लगा। पुलिस ने पूर्व सैनिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है।
थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर पट्टी निवासी पूर्व सैनिक अनिल किशोर मंगलवार को कस्बे की बैंक से पचास हजार रुपये निकाल कर अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने रुपयों से भरा थैला बाइक की डिकी में रख लिया। गांव मुरैठी के पेट्रोल पंप के पास पूर्व सैनिक अपने दोस्त की दुकान पर रुक गया। उसी दौरान दो बाइक से पांच युवक आकर वहां रुके। एक युवक ने डिकी से रुपयों भरा थैला निकाल लिया।
इसके बाद सभी बाइकों पर बैठकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पेट्रोल पंप पर जाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। उसमें आरोपियों की फोटो नहीं दिखी। पुलिस ने आसपास के खेत में मौजूद रहे लोगों से पांचों युवकों के हुलिया के बारे में जानने की भी कोशिश की। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।