फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The installment of untied funds of the 15th Finance reached the accounts.

Farrukhabad News: 15वें वित्त के अनटाइड फंड की किस्त खातों में पहुंची

Thu, 09 Oct 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The installment of untied funds of the 15th Finance reached the accounts.
कमालगंज। छह माह से प्रतीक्षित केंद्रीय वित्त आयोग 15वें वित्त की पहली किस्त आखिरकार पंचायतों के खातों में पहुंच गई। अभी मुक्त निधि मूल अनुदान (अनटाइड फंड) की किस्त पंचायतों को मिली है।
विज्ञापन

स्वच्छता आदि निर्धारित मदों के लिए मिलने वाले टाइड फंड की किस्त अभी नहीं आई है। इसे लेकर कुछ प्रधानों का कहना है कि पिछले वर्ष आई पहली किस्त की तुलना में इस बार आई अनटाइड फंड की किस्त में मामूली कमी है। चूंकि चालू वित्तीय वर्ष वर्तमान प्रधानों के कार्यकाल का अंतिम वित्तीय वर्ष है। इसलिए केंद्रीय वित्त आयोग की किस्तों को लेकर प्रधानों में बेचैनी बनी हुई है।
विज्ञापन

जारी हुई किस्त का पैसा खातों में पहुंच गया। हालांकि अभी भुगतान पोर्टल पर धनराशि प्रदर्शित नहीं हो रही है। दरअसल कुछ माह बाद प्रधानों के बस्ते जमा होने व भुगतान का अधिकार प्रधानों से हटकर प्रशासक के पास चले जाने के अंदेशे को लेकर भी प्रधान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed