{"_id":"6838a3b0a9fc6af42d0bb2ae","slug":"the-installation-of-the-shiv-family-was-done-with-due-rituals-in-the-ancient-pilgrimage-city-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-124868-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्राचीन तीर्थ नगरी में विधि विधान से हुई शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्राचीन तीर्थ नगरी में विधि विधान से हुई शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा
Thu, 29 May 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 29 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
मंदिर में रखी मूर्तियां।
- फोटो : मंदिर में रखी मूर्तियां।
कंपिल। प्राचीन तीर्थ नगरी में नवनिर्मित शिवमंदिर में अयोध्या नगरी से आए आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, हनुमान जी व नंदी की नई मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।
प्राचीन तीर्थ नगरी में मोहल्ला मांझ गांव में डाक खाना के निकट डॉ. करुणा शंकर मिश्रा के प्रांगण स्थित शिव परिवार मंदिर में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम तीन दिवस तक चलेगा। मुहूर्त एवं शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर परिक्रमा एवं शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली जाएगी।
मंदिर के आचार्य डॉ. करुणा शंकर ने बताया कि शिव परिवार मंदिर का निर्माण सन 1990 में कराया था। इस शिव मंदिर का 35 वर्षों बाद जीर्णोद्धार करवाया गया है। शिव परिवार में हनुमान जी सहित देवों के देव महादेव, शिव परिवार के साथ मूर्तियों की स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर निदेशालय सीए चंद्रशेखर मिश्रा, डॉक्टर संत मिश्रा, समीक्षा अधिकारी देवेश मिश्रा व श्रद्धालु उपस्थित रहे।