{"_id":"689a372e85a4d0ca9501a94f","slug":"the-husband-and-in-laws-beat-the-woman-and-threw-her-out-of-the-house-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-128161-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पति और ससुरालीजन ने महिला को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पति और ससुरालीजन ने महिला को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पापा-मम्मी की मौत के बाद नाना-नानी ने पाला-पोसा। शादी की, लेकिन कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया। ससुरालीजन, पति की दूसरी शादी करना चाहते हैं। यह बात एसपी कार्यालय आई महिला ने रोते हुए बताई। महिला ने एसपी को पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की है।
सोमवार को एसपी कार्यालय आईं स्वाति गुप्ता निवासी 427 कोठियात डीएम कॉलोनी के पीछे जिला बुलंदशहर ने बताया कि माता-पिता की मौत हो चुकी है। वर्ष 2021 में नाना ने उसकी शादी सजल उर्फ सौरभ पुत्र प्रदीप उर्फ दीपक गुप्ता निवासी सुतहट्टी संग की थी।
कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। चार जनवरी 2025 को ससुरालीजन उसे बुलंदशहर छोड़ आए। नौ जनवरी को स्वाति गुप्ता ने महिला थाना बुलंदशहर में पति सजल समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।