{"_id":"63a9de619460581a74053f40","slug":"the-hand-of-the-injured-youth-had-to-be-amputated-due-to-the-beating-of-the-sub-inspector-farrukhabad-news-knp7355879168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चौकी इंचार्ज की पिटाई से युवक हो गया दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चौकी इंचार्ज की पिटाई से युवक हो गया दिव्यांग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दरोगा की पिटाई से युवक के हाथ में सेप्टिक हो गया। डॉक्टर ने जीवन बचाने के लिए युवक का हाथ काट दिया। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। मामला करीब सवा साल पहले का है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव अमलैैया आशानंद निवासी असलम ने सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके खेत में यूकेलिप्टिस के 16 पेड़ लगे थे। 20 सितंबर 2021 को गांव के दबंग लोग पेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर दबंगों ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस को सूचना देने पर दबंग मौके से भाग गए।
दूसरे दिन फिर से दबंग आए और दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे। असलम ने यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दबंग भाग गए। पुलिस असलम को पकड़कर थाने ले आई। वहां दबंग पहले से मौजूद थे। उनके सामने ही तत्कालीन चौकी इंचार्ज चिलसरा ने पटे से बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। पिटाई से उसके बाएं हाथ में सेप्टिक हो गया। आगरा में इलाज के दौरान डॉक्टर ने जीवन बचाने के लिए उसके हाथ काट दिया। चौकी इंचार्ज के कारण वह दिव्यांग हो गया। एसपी ने इस मामले में सीओ कायमगंज को जांच करने के आदेश दिए हैं।