{"_id":"69de91f71620d55dd60acbfa","slug":"the-grandson-of-a-sanitation-worker-was-kidnapped-and-held-hostage-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-140530-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अपहरण कर सफाई कर्मी के पौत्र को बनाया बंधक, दबाव बनने पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अपहरण कर सफाई कर्मी के पौत्र को बनाया बंधक, दबाव बनने पर छोड़ा
विज्ञापन
शमसाबाद। गांव दुबरी में सफाई कर्मचारी के सात वर्षीय पौत्र का गांव के ही शातिर ने 13 अप्रैल शाम को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने ले जाकर अपहरण कर लिया। उसे घर में ही बंधक बना लिया। दो घंटे बाद खोजबीन शुरू होने पर बने दबाव के चलते उसने बालक को छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दुबारी निवासी सुमित शाक्य का पुत्र राघव(सात) 13 अप्रैल शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का मनोज उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद मनोज ने बालक के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बंधक बना लिया। काफी देर तक राघव के घर वापस न पहुंचने पर परिजन को चिंता हुई। मां रोशनी देवी ने बेटे की तलाश शुरू की। परिजन भी उसकी तलाश में जुट गए। घर-घर जाकर बच्चे के बारे में पूछने लगे। जब दो घंटे तक वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।
इसके बाद ही मनोज ने करीब शाम साढ़े सात बजे राघव को छोड़ दिया। घर पहुंचकर राघव ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। इसके बाद 14 अप्रैल सुबह सफाई कर्मचारी बाबा सुखराम शाक्य राघव को लेकर शमसाबाद थाने पहुंचे और मनोज के खिलाफ तहरीर दी। सुखराम ने बताया कि मनोज ने फिरौती के लिए ही अपहरण किया था। पर तुरंत तलाश शुरू होने और दबाव बनने से उसने छोड़ दिया। मनोज के खिलाफ वर्ष 2006 में फर्रुखाबाद कोतवाली में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। आरोपी की तलाश की जा रही है।