फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The girl adamant on the insistence of marrying her lover

यूपी: प्रेमिका के घर पहुंच प्रेमी ने उखाड़ा मंडप तो बोली शादी करूंगी तो सिर्फ इससे, खाली हाथ लौटा दूल्हा

Tue, 14 Dec 2021 09:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 14 Dec 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
The girl adamant on the insistence of marrying her lover
दुल्हन ने किया शादी से इनकार - फोटो : amar ujala
फर्रूखाबाद के कमालगंज में प्रेमी युवक से शादी करने की जिद पर युवती के अड़ने से बरात बैरंग वापस हो गई। रविवार रात प्रेमी ने युवती के घर में घुसकर मंडप उखाड़ कर फेंक दिया था। इससे वहां पुलिस तैनात रही। मंगलवार दोपहर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पुत्री की शादी मैनपुरी जिले में तय हुई थी। युवती की बरात सोमवार शाम को आनी थी। इसकी भनक लगते ही युवती के प्रेमी ने साथियों के साथ रविवार रात प्रेमिका के घर में घुसकर मंडप उखाड़कर फेंक दिया था।
विज्ञापन


सोमवार शाम किसान ने महमदपुर अचला निवासी प्रेमी फैसल, राशिद, सलीम, वारिश, तारिक व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शादी समारोह में विवाद न हो इसके लिए एक दरोगा व सिपाही भी तैनात किए गए। सोमवार रात करीब आठ बजे मैनपुरी जिले के एक गांव से बरात पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराती भोजन आदि कर रहे थे। इसी बीच युवती प्रेमी फैसल से शादी करने पर अड़ गई। युवती के शादी करने से इनकार करने की बात से बरातियों में खलबली मच गई। रिश्तेदार व परिजन युवती को मनाने में जुट गए। पुलिसकर्मियों ने भी काफी प्रयास किया, लेकिन युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई।


इस पर रात करीब एक बजे बराती बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस हो गए। प्रेमी युवक पक्ष के लोग दोबारा विवाद न करें। इसके लिए मंगलवार को भी पुलिस युवती के घर पर तैनात रही। दोपहर को क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा प्रभारी थानाध्यक्ष बलवीर के साथ युवती के घर पहुंचे। सीओ ने किसान से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed